UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2026

निरस्त की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू की मांग की

निरस्त की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने गुरुवार को चयन आयोग पहुंचकर साक्षात्कार कराने की मांग उठाई।

प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की जो परीक्षा मुख्यमंत्री ने बुधवार को निरस्त की थी उसमें चयनित अभ्यर्थियों ने गुरुवार को चयन आयोग पर पहुंचकर साक्षात्कार कराने की मांग की। तर्क दिया कि शासन की ओर से गठित निगरानी समिति की देखरेख में असिस्टेंट प्रोफेसर का मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ है। परीक्षा हुए आठ महीने और परिणाम घोषित हुए चार महीने बीत चुके हैं। ऐसे में परीक्षा को रद्द करना साक्षात्कार के लिए सफल छात्रों के साथ बड़ा अन्याय है। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा की शुचिता भंग करने में सम्मिलित कतिपय अराजक तत्वों को परीक्षा से डिबार करते हुए अन्य सभी चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जल्द से जल्द करवाने की कृपा करें। आयोग को अध्यक्ष के नाम ज्ञापन देने वालों में कुलेन्द्र चतुर्वेदी, आतिश कुमार, जितेन्द्र कुमार, राम प्रताप, दिनेश कुमार यादव, अभय तिवारी और संग्राम सिंह आदि शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more