UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2026

UP-होमगार्ड्स श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट हेतु नोटिस, भर्ती में भी तीन वर्ष की छूट

 UP-होमगार्ड्स श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट हेतु नोटिस।

होमगार्ड भर्ती में भी तीन वर्ष की छूट

सीधी भर्ती–2025 में होमगार्ड को भी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। महिला और पुरुष श्रेणी में पात्रता के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 25 वर्ष के स्थान पर 28 वर्ष होगी।

अपर सचिव भर्ती सत्यार्थी अनिल कुमार के अनुसार महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि 1 जुलाई 1997 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। पुलिस भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है, उसी क्रम में होमगार्ड को भी यह राहत दी जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in देखने की अपील की गई है। पुलिस विभाग में 32,679 सिपाही व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more