हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 February 2026

शिक्षिका को BEO का कारण बताओ नोटिस, स्कूल में मनमानी और अनुपस्थिति के आरोप

बाराबंकी: शिक्षिका को BEO का कारण बताओ नोटिस, स्कूल में मनमानी और अनुपस्थिति के आरोप

बाराबंकी। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) हरख, बाराबंकी ने कंपोजिट विद्यालय गोड़िया में तैनात सहायक अध्यापिका (एसआरजी) श्रीमती पद्मजा त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 18 फरवरी 2026 को जारी किया गया, जिसमें विद्यालय में अनियमितता, मनमानी और अनुपस्थिति से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नोटिस के अनुसार शिक्षिका द्वारा अपना मासिक टूर प्रोग्राम और वास्तविक कार्यक्रम सत्यापन हेतु उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे उनकी उपस्थिति प्रमाणित नहीं हो पा रही है। 17 फरवरी 2026 को विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि शिक्षिका विद्यालय में मनमानी ढंग से आती हैं और केवल हस्ताक्षर कर चली जाती हैं।

आरोप है कि शिक्षिका ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और अन्य स्टाफ को यह कहते हुए धमकी दी कि वह जिले में रहती हैं और जैसे चाहेंगी वैसे ही विद्यालय आएंगी। साथ ही नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिक्षिका विद्यालय में जाकर पूरी तरह से अफसरी व्यवहार करती हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को निर्देश दिया है कि वह 20 फरवरी 2026 तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और मासिक टूर प्रोग्राम व वास्तविक कार्यक्रम सत्यापन हेतु उपलब्ध कराएं। निर्धारित समय में स्पष्टीकरण न देने पर उनकी अनुपस्थिति शून्य मानते हुए वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

इस नोटिस की प्रतिलिपि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बाराबंकी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more