हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 February 2026

सुसाइड नोट लिख फांसी झूल गया प्राइमरी का मास्टर




यूपी के अमेठी में सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा लिखकर सहायक अध्यापक फांसी झूल गया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 



शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना रायपुर फुलवारी की है। यहां सहायक अध्यापक राम प्रकाश वर्मा (46) की लाश घर में फंदे से लटकती मिली।


 वह मूल रूप से संग्रामपुर बढ़ईपुर गांव के रहने वाले थे। रायपुर फुलवारी में मकान बनाकर रहते थे। घटना के बाद से पत्नी, बेटी वंदना (17), बेटे आलोक (14) और अमन दीप (12) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राम प्रकाश वर्मा, प्रतापगढ़ जिले के गौहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। इन दिनों इंटर कॉलेज, गोहानी में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही बीएलओ का कार्य भी देख रहे थे। इस कारण कुछ समय से मानसिक दबाव में थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बीएलओ कार्य के साथ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगने से मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जांच की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more