हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 February 2026

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन करेंगे


प्रयागराज। टीईटी की अनिवार्यता पर प्रदेश सरकार का रुख स्पष्ट न होने से नाराज परिषदीय शिक्षकों की बैठक शिक्षक भवन साउथ मलाका में बुधवार को हुई। टीचर्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त महामंत्री व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। तय किया गया कि 22 फरवरी को दोपहर दो से चार बजे तक एक्स पर हैशटैग अभियान चलाएंगे। 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को एक से चार बजे तक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे और जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजेंगे। मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर के सभी शिक्षक महारैली करके भारत सरकार को ज्ञापन देंगे। बैठक का संचालन डॉ. शिव बहादुर सिंह ने किया। बैठक में जूनियर शिक्षक संघ के विनोद कुमार पांडेय, महिला शिक्षक संघ की अनुरागिनी सिंह, राजेंद्र अनुरागी, संगीता सिंह भदौरिया, मनीष कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more