19 February 2026

कई विद्यालयों में केवल एक ही शिक्षक:आराधना

लखनऊ। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने बुधवार को प्रदेश के आठ हजार परिषदीय विद्यालयों में एक ही अध्यापक का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के गुणवत्ता की बात होती है, लेकिन कैसे गुणवत्ता होगी यह अहम चुनौती है। उन्होंने कहा कि सात साल में 30 हजार से ज्यादा शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि सरकार ने कोई भर्ती नहीं की।



69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला अभी भी लंबित है। हाल ही में आई रिपोर्ट कहती है कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 45 प्रतिशत बच्चे गुणा-भाग नहीं कर पाते।


23 प्रतिशत को जोड़-घटाना नहीं आता। शिक्षकों का अभाव सरकार कब पूरा करेगी? प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज कर दिया गया है। इससे स्कूल काफी दूर हो गए हैं। डिजिटल शिक्षा सभी को मुहैया नहीं है। इससे सबसे ज्यादा असर लड़कियों की शिक्षा पर पड़ा है। इस मसले पर संसदीय कार्यमंत्री के कहने पर पीठ ने ध्यानाकर्षण के लिए संदर्भित कर दिया।