प्रतापगढ़। कस्तूरबा गांधी
आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदकों के सत्यापन के बाद अर्ह अभ्यर्थियों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयार कर ली है। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 16 अप्रैल को सुबह दस बजे बीएसए
कार्यालय पर होगी। अभ्यर्थियों को शैक्षिक अभिलेखों की मूलप्रति के साथ कार्यालय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में नहीं है। वह अपनी आपत्ति 13 अप्रैल तक कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं

