07 April 2026

25 लाख युवाओं को लैपटॉप का रास्ता साफ होगा

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को प्रातः साढ़े 10 बजे से होगी। लोक भवन में होने वाली इस बैठक में दर्जन भर से अधिक प्रस्ताव हैं। शामिल कैबिनेट में जहां स्वामी विवेकानंद योजना के तहत 25 लाख युवाओं को लैपटॉप दिए जाने का रास्ता साफ हो सकता है। इसके लिए अंतिम बिड की सेवा-शतों को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।


इसके साथ ही प्रदेश के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि का तोहफा दिए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। शिक्षामित्र व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भी बेसिक शिक्षा विभाग कैबिनेट में रख सकता है। अनुदेशकों को 17 हजार रुपये व शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय इसी माह से दिया जाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसी माह से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को यह तोहफा दिए जाने का ऐलान किया था।


फार्मर रजिस्ट्री अभियान मोड में पूरा करने के निर्देश


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभसुगमता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री को सभी कृषि एवं विभागीय योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि पंजीकृत किसानों को गेहूं क्रय, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खरीद के साथ-साथ बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्रों एवं अन्य योजनाओं का लाभप्राथमिकता से प्राप्त हो सके।