लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें उद्योग और समाज कल्याण समेत कई विभागों के कई दर्जन प्रस्ताव पास होने की संभावना है।
सभी संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव से पूरी तैयारी से आने के लिए कहा गया है। कैबिनेट में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भी आ सकता है। प्रदेश के 1.45 लाख शिक्षामित्रों को 18000 और 25 हजार अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की गई है। हालांकि, इस पर पहले ही सहमति बन चुकी है। कैबिनेट की मुहर लगना बाकी है। ब्यूरो

