07 April 2026

शिक्षक भर्ती : आज से लिए जाएंगे विद्यालय के विकल्प



लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में चल रही प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती में विद्यालयों का विकल्प मंगलवार से लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों से 7 से 10 अप्रैल तक विकल्प लिया जाएगा। विकल्प के आधार पर उनको विद्यालय आवंटन 13 अप्रैल को किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि छह सितंबर 2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पर जांच सूची में शामिल, अभिलेख परीक्षण के बाद संबंधित अभ्यर्थियों से विद्यालय का विकल्प लिया जाएगा।