08 May 2026

आधी ही किताबें छाप पाया एनसीईआरटी


 नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बाजार में एनसीईआरटी किताबों की कमी बनी हुई है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2026-27 सत्र के लिए करीब 15 करोड़ किताबें छापने का लक्ष्य था, पर अब तक सिफ आठ करोड़ प्रतियां ही छप सकींं। नए पाठ्यक्रम योजना के तहत कक्षा 3 से 9 तक की संशोधित पाठ्यपुस्तकें जारी की हैं। हालांकि, किताबों की छपाई में देरी के कारण बड़ी संख्या में छात्र अब भी नई पुस्तकों से वंचित हैं, जबकि शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है।