डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
बस्ती, । डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमडीएम में बनी मोटी रोटी देखकर बिफरी डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया। मामला परिषदीय विद्यालय डारीडीहा का है। इसके अलावा डेलिया में कस्तूरबा विद्यालय सदर गंदगी मिली। नाराज डीएम ने वार्डन ने स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को भी देखा और निर्देश दिया।
औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने परिषदीय विद्यालय डारीडीहा में एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिलने पर जमकर फटकार लगाया। रोटियां काफी मोटी व जली हुई मिलीं। उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता से लेकर कर एमडीएम की कमियों को लेकर काफी नाराजगी जताया और बीएसए को प्रधानाध्यापिका और रसोइया के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
कस्तूरबा सदर व कंपोजिट देवमी में गंदगी देखकर हुई नाराज, मांगा स्पष्टीकरण
परिषदीय विद्यालय डारीडीहा में एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिलने पर फटकारा
बनकटी क्षेत्र की मुख्य सेविका पर कार्रवाई का निर्देश
बस्ती। डीएम ने बनकटी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केन्द्र देवमी को देखा। इस केन्द्र का संचालन पीएमश्री विद्यालय के निर्मित विभागीय भवन में होता है। कार्यकत्री मिथिलेश नन्दनी, सहायिका सावित्री देवी, मुख्य सेविका शशि लता उपस्थित मिली। केन्द्र पर 14 बच्चे उपस्थित मिले। डीएम ने बच्चों का वजन व लंबाई की माप कराया। कुपोषण के बारे में जानकारी ली। मुख्य सेविका से पर्यवेक्षण के बारे में पूछा। उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। डीएम ने डीपीओ को मुख्य सेविका शशि लता के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। सीडीपीओ को भी केन्द्र संचालन की स्थिति में सुधार को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र डारीडीहा, भुअर निरंजनपुर का निरीक्षण कर डीएम ने आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीपीओ राजेश कुमार उपस्थित रहे।
इसके बाद डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बस्ती सदर को देखा। विद्यालय के शौचालय एवं परिसर की साफ-सफाई को देखा। जहां पर काफी गंदगी मिली। उन्होंने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए वार्डन का स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश बीईओ बस्ती सदर के माध्यम से मांगा। डीएम ने कहा कि बालिकाओं के स्वच्छता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। छात्राओं के सीखने की क्षमता में सुधार लाने के लिए शिक्षक विशेष प्रयास करें।
उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी
पीएमश्री विद्यालय देवमी के निरीक्षण में साफ-सफाई असंतोषजनक मिली। यहां पर उपस्थिति भी कम मिली। इस पर डीएम ने कक्षाध्यापिका और प्रधानाध्यापक को कठोर चेतावनी देने का निर्देश बीएसए को दिया। यहां पर लैब के लिए आए कम्प्यूटर को इंस्टाल तक नहीं किया गया था। डीएम ने एक सप्ताह में इंस्टाल करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय भुवरनिरंजनपुर की शैक्षिक गुणवत्ता व वातावरण काफी संतोषजनक मिला। डीएम ने शिक्षिका ज्योति मिश्रा व केतकी पाण्डेय की सराहना की। यहां पर स्थापित रूम-टू-रीड संस्था के लाइब्रेरी को विशेष तौर पर देखा। निरीक्षण के समय बीएसए अनूप कुमार, एबीएसए विनोद त्रिपाठी उपस्थित रहे।

