08 May 2026

बच्चों ने शिक्षक पर मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाया: बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

 Home › Primary ka master news

बच्चों ने शिक्षक पर मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाया: बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग



 बिजनौर के नहटौर ब्लॉक क्षेत्र स्थित मीमला जमालपुर के कम्पोजिट विद्यालय के दर्जनों बच्चे आज बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक शिक्षक पर मारपीट और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।







बच्चों का आरोप है कि शिक्षक सौरभ उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है, जिससे वे भयभीत हैं। उनका कहना है कि पिछले एक महीने से शिक्षक के डर के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। पीड़ित बच्चों ने बताया कि एक महीने पहले भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बच्चों ने आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटाने की मांग की है।






बच्ची नंदिनी, आयशा और इकरा सहित कई स्कूली बच्चों ने बताया कि स्कूल टीचर उनके साथ बदसलूकी करते हैं, गंदी गालियां देते हैं और मारपीट भी करते हैं। इसी शिकायत को लेकर वे आज बीएसए कार्यालय पर आए हैं।





ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने भी आरोपों का समर्थन करते हुए बताया कि शिक्षक सौरभ बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। जब बच्चों के परिजन शिकायत करने स्कूल जाते हैं, तो शिक्षक उनके साथ भी बदसलूकी करते हैं। उन्होंने कई बार शिक्षक को समझाने और शिकायत करने की बात कही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।