27 May 2026

सीएम एक जून को बोर्ड के मेधावियों का सम्मान करेंगे




लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 223 मेधावियों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित करेंगे। प्रत्येक मेधावी को एक-एक लाख रुपये, एक टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।



राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड की परीक्षा की मेरिट सूची में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 115 व इंटरमीडिएट के 23 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड के कुल 138 मेधावी सम्मानित होंगे। वहीं संस्कृत बोर्ड के 21, सीआईएससीई के 33 व सीबीएसई बोर्ड के 31 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में कुल 223 मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के साथ-साथ जिला स्तर पर भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिलों में यूपी बोर्ड के टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें हाईस्कूल के 687 व इंटरमीडिएट के 772 मेधावी शामिल हैं। सभी 75 जिलों में मिला कर कुल 1459 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलों की मेरिट सूची में टॉप-10 में शामिल मेधावियों को 21-21 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।