14 July 2026

समायोजन 3.1: सरप्लस सूची जारी, 17 जुलाई 2026 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति, सूची डाउनलोड लिंक व मुख्य वेबसाइट लिंक

 

समायोजन 3.1: सरप्लस सूची जारी, 17 जुलाई 2026 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने समायोजन 3.1 के तहत सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। माननीय डिवीजन बेंच के आदेश के अनुपालन में 13 जुलाई 2026 को सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा यह सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।

परिषद ने सभी संबंधित शिक्षकों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपना नाम अवश्य जांचें तथा पूरी सूची का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। यदि किसी शिक्षक का नाम सरप्लस सूची में शामिल है और उन्हें लगता है कि उनका नाम सूची में नहीं होना चाहिए या सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

17 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति

जारी सूचना के अनुसार, 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक शिक्षक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

वेबसाइट से सूची डाउनलोड करें

शिक्षकों को सलाह दी गई है कि वे परिषद की वेबसाइट से सरप्लस सूची डाउनलोड कर अपने विवरण का मिलान अवश्य करें, ताकि समय रहते आवश्यक आपत्ति दर्ज कराई जा सके।

वेबसाइट लिंक:
https://intradistricttransfer.upsdc.gov.in/

समय सीमा का रखें विशेष ध्यान

बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी संबंधित शिक्षक साथियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। समय पर आपत्ति दर्ज कराने से सूची में किसी भी संभावित त्रुटि का नियमानुसार परीक्षण किया जा सकेगा।

समायोजन सूची डाउनलोड लिंक

https://intradistricttransfer.upsdc.gov.in/Surplus.aspx


माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 06.07.2026 के अनुपालन में शासनादेश संख्या 3355/अड़सठ-5-2026, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, दिनांक 09.07.2026 द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रारूपों के अनुसार समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाएँ निम्नवत् उपलब्ध हैं।

📄 प्रारूप-1View / Download📄 प्रारूप-2