वाराणसी। बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 में अपने स्थान पर दूसरी युवती से परीक्षा दिलाने के आरोप में अभ्यर्थी श्रेया भारती को कपसेठी पुलिस ने रविवार रात पूरा दलदल, अल्लापुर, प्रयागराज से गिरफ्तार किया। इसमें पहले फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाली बिहार की नवादा रोड निवासी तनिषा को एक जून को गिरफ्तार किया था।
क्राइम ब्रांच एवं एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी कामपुर के पिंडरपुर, थाना पुराना पुल, बाबूपुरा कॉलोनी निवासी है। पूछताछ में श्रेया भारती ने बताया कि उसने अपनी सहेली प्रीति के माध्यम से रोशन नामक व्यक्ति से संपर्क किया था। रोशन ने उसके स्थान पर किसी अन्य युवती से परीक्षा दिलाने का आश्वासन दिया था। अपना आधार कार्ड, प्रवेश पत्र और फोटो रोशन को दिए थे, जिनका उपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। /ब्यूरो

