14 July 2026

व्हाट्सऐप पर अब नहीं रहेगा स्कैम का डर



व्हाट्सऐप ने यूजर की सुरक्षा के लिए कई कमाल के फीचर जोड़े हैं। यदि आपके पास अनजान नंबरों से बहुत अधिक कॉल आती हैं, तो व्हाट्सऐप का ‘साइलेंस अननोन कॉलर’ फीचर बेहद मददगार है। यह फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को अपने आप साइलेंट कर देता है। ये कॉल आपको नोटिफिकेशन और कॉल टैब में तो दिखेंगी, लेकिन घंटी न बजने से आप स्कैमर्स से सुरक्षित रहेंगे।