प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। डीआईओएस संतोष कुमार राय ने तिथिवार एकेडिमिक कैलेंडर के अनुसार काम करने, बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जियोलोकेशन/ आधारभूत सुविधाओं को 20 जुलाई तक भरने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान मनीष कुमार ने यू-डायस पोर्टल पर छात्रों के पंजीकरण के संबंध में जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी दी। स्वागत जीआईसी के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया। बैठक में सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरि, नीरज केशरी आदि उपस्थित रहे।
14 July 2026
प्रधानाचार्यों को यू-डायस छात्रवृत्ति की दी जानकारी