*पीलीभीत जनपद में कल का अवकाश घोषित*✅
पीलीभीत में श्रावण के हर सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
पीलीभीत। श्रावण मास में धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और मार्ग परिवर्तन को देखते हुए पीलीभीत जिलाधिकारी ने बड़ा आदेश जारी किया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा 15 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह व्यवस्था परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगी।
आदेश में कहा गया है कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
इस निर्णय का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़, संभावित मार्ग परिवर्तन तथा यातायात व्यवस्था के कारण बच्चों को होने वाली असुविधा और सुरक्षा संबंधी जोखिम को कम करना है।
खास बात: यह आदेश पीलीभीत जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के लिए लागू है और इसमें सरकारी, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।

