16 August 2026

दो साल बाद मिनी आईटीआई की परीक्षा की तैयारी शुरू, सितंबर में हो सकते हैं एग्जाम

 

दो साल बाद मिनी आईटीआई की परीक्षा की तैयारी शुरू, सितंबर में हो सकते हैं एग्जाम

लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद ने करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद मिनी आईटीआई के छात्र-छात्राओं की व्यावसायिक परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है और सितंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।


मिनी आईटीआई की परीक्षाएं लंबे समय से लंबित चल रही थीं। ऐसे में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को परीक्षा और प्रमाणपत्र का इंतजार था। परीक्षा आयोजित होने से इन विद्यार्थियों के लिए रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो सकता है।

कम समय में परीक्षा कराने की तैयारी

मदरसा शिक्षा परिषद के अनुसार, परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जल्द ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने के साथ परीक्षा की तिथियां भी घोषित की जा सकती हैं।

परिषद की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और जल्द परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

कैमिल-फाजिल डिग्री पर भी बड़ा फैसला

मिनी आईटीआई परीक्षा में देरी के पीछे तकनीकी दिक्कतों के साथ-साथ मदरसा शिक्षा व्यवस्था में हुए बदलाव भी महत्वपूर्ण रहे हैं। सरकार द्वारा कैमिल-फाजिल डिग्री को मदरसा परिषद के नियमों से बाहर करने के फैसले के बाद परिषद ने वर्ष 2024-25 बैच की मिनी आईटीआई परीक्षाएं कराने की तैयारी तेज कर दी है।

दो साल बाद परीक्षा आयोजित होने की संभावित खबर से मिनी आईटीआई के छात्र-छात्राओं में उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर परीक्षा की अंतिम तिथि और आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने पर है।