16 August 2026

जिले में 17 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक अवकाश घोषित

 


बिजनौर में 17 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक अवकाश घोषित

बिजनौर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजनौर जिले में 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर द्वारा 16 अगस्त को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

आदेश के अनुसार, सावन के सोमवार के अवसर पर कांवड़ यात्रा के चलते जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। जनहित और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 17 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह अवकाश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, CISCE, ICSE, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद सहित अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से प्रभावी रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि 17 अगस्त को विद्यालय का संचालन न किया जाए और आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

कांवड़ यात्रा के चलते लिया गया फैसला

प्रशासन के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव और डायवर्जन लागू होने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा जनहित में यह निर्णय लिया गया है।

यानी बिजनौर में 17 अगस्त को प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूल बंद रहेंगे।