13 August 2026

13 अगस्त मौसम updates : फिर ऐक्टिव हो रहा मॉनसून, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर ऐक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने 13 से 18 अगस्त तक प्रदेश में बड़े पैमाने पर मॉनसूनी बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 13 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश से मॉनसूनी बारिश का एक और दौर शुरू होकर 14 अगस्त को प्रदेश के मध्यवर्ती और इससे जुड़े पश्चिमी हिस्से तक पहुंचेगा। इससे 13 से 18 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश में व्यापक मॉनसूनी बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।



ये भी पढ़ें - ➡️ असिस्टेंट अकाउंटेंट 1828 का अंतिम परिणाम घोषित

ये भी पढ़ें - सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.08.2026 को जनभवन, लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यातायात/डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत् रहेगी UP POLICEiUP

13 अगस्त को सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ु मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्र में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।


 वहीं 14 अगस्त को बारिश का दायरा बढ़ेगा। इस दिन कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।


इस दिन बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर,


शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की गरज और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।



 15 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। 16 अगस्त को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, श्चमजातपुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।


वहीं 17 अगस्त को जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर,


अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत और आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त को आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं।



पूर्वी यूपी में अगले एक हफ्ते तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से लेकर बुधवार तक पूर्वी यूपी में बादल छाने के साथ बौछारें पड़ेंगी। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस बीच कम से कम चार दिन गरज-चमक के साथ तेज बौछारें होंगी। जिसमें एक दिन भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए चार दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त के पहले 12 दिनों में पूर्वी यूपी में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। मौसम रिकार्ड के मुताबिक इस अवधि में 43 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जबकि सामान्यतः पूरे अगस्त में लगभग 384 मिलीमीटर बारिश होती है। बारिश की यह कमी आने वाले सिस्टम से दूर हो सकती है।