13 August 2026

₹ 2.66 करोड़ के गबन का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार




प्रयागराज  राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में करीब 2.66 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शंकरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू की जांच में तत्कालीन प्रधानाचार्य समेत पांच लोकसेवकों और 12 बाहरी व्यक्तियों पर सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का आरोप है।

 भी पढ़ें - 🚨 पुरानी नियमावली से 20 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

ये भी पढ़ें - अपर आईडी बनाने में सुस्ती पर मांगा जवाब

प्रदेश सरकार के आदेश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित चार राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2021-22 के बीच हुई गबन की जांच शुरू हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी।



जांच में सामने आया कि कोटेशन और टेंडर की निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए बिना अनावश्यक सामग्री की खरीद दर्शाकर कुल 2 करोड़ 66 लाख 3,807 हजार रुपये की धनराशि के गबन की पुष्टि हुई। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, जांच के दौरान एटीएस सुरवल सहनी के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य जीतलाल पटेल समेत 17 आरोपियों की भूमिका सामने आई। इनमें पांच लोकसेवक और 12 बाहरी व्यक्ति शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: आठ सितंबर से लगातार सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अभ्यर्थियों का भविष्य लंबे समय तक अधर में नहीं रह सकता

जीतलाल पटेल की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू टीम लगातार दबिश दे रही थी। ईओडब्ल्यू लखनऊ की टीम ने शंकरगढ़ क्षेत्र से जीतलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अब गबन की रकम, खरीद प्रक्रिया में शामिल अन्य लोगों और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।