13 August 2026

जूनियर हाईस्कूलों के रिक्त पदों की मांगी सूचना



प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के सृजित, कार्यरत एवं रिक्त पदों की सूचना मांगी गई है। शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक विज्ञान डॉ. ब्रजेश मिश्र ने सभी बीएसए को सात अगस्त को पत्र भेजा है। 



उच्च स्तर से मिले निर्देश पर एक सप्ताह के अंदर सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। रिक्त पदों की गणना भर्ती वर्ष-2021 में आवंटित प्रधानाध्यापक/ सहायक अध्यापक के पदों को छोड़कर की जाएगी। रिक्त पद की सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भर्ती के लिए भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती में बीएड और बीटीसी वाले आमने-सामने

ये भी पढ़ें - पेंशनरों की परेशानी देख मंडलायुक्त हुए नाराज