हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 August 2026

UPTET NEWS: टीईटी मामले में दी दो प्रश्नों पर अंकों की जानकारी

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से टीईटी 2021 के दो प्रश्नों के अंक देने के आदेश के अनुपालन की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसमें अवमानना याचिका दाखिल करने वाले 10 याचियों को प्रदान किए गए अंकों का ब्यौरा पेश किया गया।



याचियों के अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने इस पर समय की मांग की तो कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए अवमानना याचिका पर सुनवाई के लिए सात सितंबर की तारीख लगा दी।

ये भी पढ़ें - समायोजन प्रकरण में 11 अगस्त का ऑर्डर

ये भी पढ़ें - जिले में आपत्ति न देने वाले सरप्लस शिक्षकों को बन्द एवं एकल विद्यालयों में किया गया समायोजित


यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार ने दिया है। याचियों के अधिवक्ता संजय कुमार यादव के अनुसार परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रस्तुत जानकारी में बताया गया है कि पांच याचियों को दोनों प्रश्नों के दो-दो, चार को एक-एक और एक को पहले ही अंक मिलने के कारण कोई अंक नहीं प्रदान किया जाना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more