13 August 2026

एनसीईआरटी को मानित विश्‍वविद्यालय का दर्जा

 

💥👆👇🖍️एनसीईआरटी को मानित विश्‍वविद्यालय का दर्जा

Current Affairs Question 


💠राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली द्वारा विश्वविद्यालय-मानित संस्थान का दर्जा प्राप्त करने के लिए दिए गए आवेदन की जांच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी विशेषज्ञ समिति के माध्यम से यूजीसी (मानक विश्वविद्यालय संस्थान) विनियम, 2023 के प्रावधानों के अनुसार की


💠समिति ने समग्र मूल्यांकन के बाद एनसीईआरटी, नई दिल्ली को मानित विश्‍वविद्यालय का दर्जा प्रदान करने की सिफारिश की। यूजीसी की सलाह पर विचार करते हुए, शिक्षा मंत्रालय ने दिनांक 30.03.2026 की अधिसूचना के माध्यम से यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत एनसीईआरटी, नई दिल्ली को मानित विश्‍वविद्यालय घोषित किया