प्रयागराज/नई दिल्ली। सीबीएसई ने बुधवार को कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। विद्यार्थी अपना परिणाम डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 2,91,576 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 2,75,287 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें - लापरवाही पर शिक्षकों को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें - शिक्षा के 10 मानकों का शिक्षक करेंगे पालन
सीबीएसई के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा में 1,11,056 विद्यार्थी सुधार श्रेणी में और 1,64,231 विद्यार्थी कंपार्टमेंट श्रेणी में शामिल हुए। कंपार्टमेंट श्रेणी में इस वर्ष 53.08 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। छात्रों को परिणाम ईमेल से भेजा जाएगा।

