13 August 2026

शिक्षकों के नवाचार से स्कूलों की समस्याओं का समाधान होगा


लखनऊ,   परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के नवाचार से विद्यालयों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से उद्गम पोर्टल तैयार किया गया है। जिस पर शिक्षकों के नव प्रयोगों के वीडियो अपलोड किए जाएंगे। दूसरे शिक्षक भी प्रेरित होकर उसे लागू करेंगे।

ये भी पढ़ें - 📢 बालवाटिका सामग्री वितरण को लेकर सख्ती, 14 अगस्त तक सभी विद्यालयों में वितरण पूरा करने के निर्देश

ये भी पढ़ें - सावन के दोनों सोमवार को पूरे जनपद में अवकाश की मांग, शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से की अपील

परिषदीय स्कूलों में तमाम शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं। रोचक ढंग से पढ़ाई कराने के साथ ही छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय वह कर रहे हैं। विद्यालय में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए वह संसाधनों का बेहतर प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में अब इस उद्गम पोर्टल पर सभी जिलों के शिक्षकों के नवाचारों को अपलोड किया जाएगा। शिक्षक इस पर तीन से पांच मिनट के वीडियो, पांच से 10 स्लाइड का पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) और चित्रों को उद्गम पोर्टल पर अपलोड करेंगे।