15 August 2026

UPSSSC अवर अभियंता (कृषि) भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी, 134 पदों पर आवेदन शुरू

 

UPSSSC अवर अभियंता (कृषि) भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी, 134 पदों पर आवेदन शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अवर अभियंता (कृषि) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/19 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के विज्ञापन के अनुसार कृषि निदेशालय के नियंत्रणाधीन अवर अभियंता के कुल 134 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे।

वहीं शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 7 अक्टूबर के बाद आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

अवर अभियंता (कृषि) मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो विज्ञापित पद की आवश्यक अनिवार्य अर्हता रखते हों, PET-2025 में शामिल हुए हों और आयोग द्वारा उन्हें PET-2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।

मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • विज्ञापन जारी: 14 अगस्त 2026

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 सितंबर 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026

  • शुल्क समायोजन/संशोधन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2026

  • कुल पद: 134

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण एवं अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।