07 September 2026

जिले में लगातार बारिश, 12वीं तक के स्कूल बंद, बीएसए ने जारी किया आदेश

 संभल में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिले में 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और मदरसे बंद रहेंगे। डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर बीएसए अलका शर्मा ने रविवार रात करीब 10 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया।ण यह आदेश जिले में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूलों के साथ नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय और सभी मदरसे शामिल हैं।