सिद्धार्थनगर में भारी बारिश के चलते 7 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
सिद्धार्थनगर। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिद्धार्थनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में संचालित सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
इन कक्षाओं के लिए रहेगा अवकाश
📌 कक्षा 1 से कक्षा 8 तक
📅 दिनांक: 7 सितंबर 2026
आदेश में सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। आदेश का पालन न करने की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक अथवा प्रधानाचार्य स्वयं उत्तरदायी होंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश की जानकारी तत्काल पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

