लखनऊ। राज्य सरकार ने शनिवार को 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अरुण कुमार एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट व उपसंचालक चकबंदी चित्रकूट से संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मत्स्य निदेशालय लखनऊ बनाए गए हैं।
पवन कुमार प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से एडीएम (वि/रा) कुशीनगर, दिनेश मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ से एडीएम (नगर) कानपुर नगर बनाए गए हैं। कंचन एसडीएम मथुरा से एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट व उपसंचालक चकबंदी चित्रकूट, सूरज कुमार यादव विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद से अपर नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर, जितेंद्र कटियार एसडीएम प्रतापगढ़ से उप निदेशक (प्रशासन) आयुर्वेद निदेशालय लखनऊ बनाए गए हैं। वंदिता श्रीवास्तव सचिव बरेली विकास प्राधिरकण से उप निदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, हिमांशु कुमार गुप्ता प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सकहारी चीनी मिल संघ से सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। निधि डोडवाल एसडीएम बरेली से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, अजय कुमार त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर से मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ और भान सिंह एसडीएम भदोही से अपर नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर बनाए गए हैं।

