ARP साथीगण
चहक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में
जनपद बरेली
स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के 12 सप्ताह के गतिविधि कैलेण्डर की पूर्णता के पश्चात विद्यालय स्तर पर “चहक (अभिभावकों के साथ बैठक)” कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को उनके बच्चों की पिछले 12 सप्ताह की सीखने की प्रगति से अवगत कराना तथा बच्चों के सीखने में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।
🔹 कक्षा-1 में नामांकित सभी बच्चों के अभिभावकों को विद्यालय आमंत्रित किया जाए।
🔹 बच्चों द्वारा पिछले 12 सप्ताह में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कराया जाए।
🔹 बच्चों के पोर्टफोलियो में संकलित कला एवं अन्य गतिविधियों के कार्य अभिभावकों को दिखाए जाएँ।
🔹 बच्चों द्वारा अभिभावकों के समक्ष कविता पाठ, कहानी सुनाना, रोल प्ले आदि गतिविधियों का प्रदर्शन कराया जाए, जिससे उनमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं आत्मविश्वास का विकास हो।
🔹 कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सीखने की प्रगति पर अभिभावकों से संवाद किया जाए।
🔹 इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए अभिभावकों के साथ छोटे-छोटे खेल एवं गतिविधियाँ आयोजित की जाएँ तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए।
चहक केवल एक बैठक नहीं, बल्कि बच्चों की 12 सप्ताह की सीखने की यात्रा की अभिभावकों के साथ साझा की गई एक उत्सवपूर्ण झलक है।
आइए, विद्यालय और परिवार मिलकर बच्चों के सीखने को और अधिक आनंदमय एवं प्रभावी बनाएँ।

