20 September 2026

NIOS ने शुरू किया 6 महीने का ब्रिज कोर्स, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम 16 सितंबर से प्रारंभ

 

NIOS ने शुरू किया 6 महीने का ब्रिज कोर्स, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम 16 सितंबर से प्रारंभ

NIOS Bridge Course: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा में 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स (Bridge) की शुरुआत कर दी है। NIOS की ओर से जारी Notification 17/2026 के अनुसार यह ब्रिज कोर्स 16 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो गया है।

NCTE की मान्यता के बाद शुरू हुआ कोर्स

NIOS के नोटिफिकेशन के मुताबिक यह कार्यक्रम NCTE Recognition Order F. No. NRC/NCTE/441st Meeting (Volume-3), दिनांक 02 जुलाई 2025 के क्रम में शुरू किया गया है। नोटिफिकेशन में प्राथमिक शिक्षक शिक्षा के 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के शुरू होने की जानकारी दी गई है।

Programme Guide और Study Material ऑनलाइन

NIOS ने बताया है कि ब्रिज कोर्स से संबंधित Programme Guide, Study Material और Academic Calendar उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसमें विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के Schedule और Timelines की जानकारी भी दी गई है।

अभ्यर्थी और संबंधित शिक्षक ब्रिज कोर्स पोर्टल पर कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

राज्य नोडल अधिकारियों और स्कूलों को निर्देश

NIOS ने सभी State Nodal Officers, School Principals और Teachers से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया, दिशानिर्देश और समयसीमा के अनुसार कोर्स से जुड़ी सभी गतिविधियों को समय पर पूरा कराएं।

नोटिफिकेशन में संबंधित हितधारकों को किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए NIOS Bridge Course Helpdesk से संपर्क करने की जानकारी भी दी गई है।

यहां मिलेगी ब्रिज कोर्स की जानकारी

NIOS Bridge Course Portal:
https://bridge.nios.ac.in

Helpdesk Email:
bridgesupport@nios.ac.in

NIOS ने अपने नोटिफिकेशन की प्रतियां NCTE, शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, CBSE, केंद्रीय विद्यालय संगठन सहित संबंधित संस्थानों और सभी राज्य नोडल अधिकारियों को भी भेजी हैं।