17 जिलों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को डायट प्राचार्य का प्रभार
वरिष्ठता क्रम के आधार पर सौंपी गई जिम्मेदारी, तीन प्रवक्ताओं को अतिरिक्त प्रभार
लखनऊ। शासन ने बहराइच, श्रावस्ती समेत 17 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को वरिष्ठता क्रम के आधार पर प्राचार्य पद का प्रभार सौंपने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार राजेश कुमार सिंह को बहराइच, राम प्रताप सिंह को श्रावस्ती, विनोद कुमार को हमीरपुर, मुकेश कुमार को फिरोजाबाद, संजय कुमार को फर्रुखाबाद और नवाब वर्मा को हाथरस का प्रभार दिया गया है। वहीं दीपक श्रीवास्तव को ललितपुर, अश्वनी प्रताप सिंह को जालौन और विश्वदीपक त्रिपाठी को चंदौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
इसके अलावा तीन वरिष्ठ प्रवक्ताओं/अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आराध्य उपाध्याय, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट अलीगढ़ को डायट एटा, अतुल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा को डायट इटावा तथा अतुल कुमार तिवारी, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट मऊ को डायट मऊ के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आदेश में आगे त्रिपाठी को चंदौली, विमलेश कुमार त्रिपाठी को मिर्जापुर, सिद्धि पांडेय को सोनभद्र, सुनील कुमार को बलिया, कुलदीप नारायण सिंह को देवरिया, दीनानाथ को कुशीनगर, नरेंद्र सिंह को संतकबीर नगर, आशीष चौहान को शाहजहांपुर और नंदित कुमार को झांसी डायट का प्रभार दिए जाने का उल्लेख है।
शासन ने संबंधित अधिकारियों को वरिष्ठता क्रम के आधार पर दी गई जिम्मेदारी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

