06 September 2026

डीएलएड-2026: दूसरे चरण की काउंसलिंग 7 सितंबर से, 25 सितंबर तक होगा प्रवेश

 

डीएलएड-2026: दूसरे चरण की काउंसलिंग 7 सितंबर से, 25 सितंबर तक होगा प्रवेश

प्रयागराज। डीएलएड-2026 के दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी। दूसरे प्रदेशों के अभ्यर्थियों और एससी/एसटी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पहले होगी, जबकि 11 सितंबर से सभी वर्गों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी।


दूसरे चरण की काउंसलिंग में डायट और निजी क्षेत्र के कॉलेजों में बची सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। डीएलएड में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है, जबकि कक्षाएं 28 सितंबर से शुरू होंगी।

2.39 लाख सीटों के सापेक्ष 1.70 लाख पंजीकरण

सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से बताया गया कि डीएलएड में कुल 2,39,500 सीटें हैं। इनके सापेक्ष करीब 1.70 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

पहले चरण में 48,482 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराई। इनमें डायट की 7,420 सीटों और निजी क्षेत्र के कॉलेजों की 41,062 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग पूरी हो चुकी है।

अब शेष सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 7 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगी।