10 September 2026

खंड शिक्षाधिकारी के 238 पदों पर भर्ती जल्द


प्रयागराज, बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन से अर्हता संबंधी अड़चन दूर होने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 238 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती के लिए बीएड अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है। समकक्ष अन्य पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।



आरक्षण और नई रिक्तियों का सत्यापन करने के बाद ऑनलाइन अधियाचन भेजा गया है। वर्तमान में बीईओ के कुल स्वीकृत 1031 पदों में से 350 से अधिक खाली हैं। हालांकि 238 पदों का अधियाचन ही भेजा गया है।