प्रयागराज, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2022 के 3539 पदों में से 2425 पदों का संस्था आवंटन बुधवार को जारी कर दिया। 2425 अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर चयनित स्कूल आवंटित किए गए हैं।
हिंदी और अंग्रेजी पदों के परिणाम को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं लंबित होने के कारण इन विषयों का संस्था आवंटन जारी नहीं हुआ है। इसके अलावा 52 अन्य पदों का संस्था आवंटन भी रोका गया है। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों का विषयवार पैनल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

