10 September 2026

ई-20 पेट्रोल से आगे की तैयारी में केंद्र सरकार


नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार फ्लेक्सी-फ्यूल गाड़ियों के जरिए मौजूदा ई-20 स्तर से ज्यादा एथनॉल पेट्रोल में मिलाने की अनुमति देने पर काम कर रही है।



'द इंडिया शुगर एंड बायो-एनर्जी कॉन्फ्रेंस 2026' के चौथे संस्करण को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कपूर ने कहा, ई-20 कार्यक्रम अब तक 'बहुत सफल' रहा है। कई वाहन कंपनियों ने फ्लेक्सी-फ्यूल गाड़ियां पेश करने की योजना की घोषणा की है। अब हमारा ध्यान फ्लेक्सी-फ्यूल गाड़ियों पर है और ऐसी सम्मिश्रण की मंजूरी देना है जो ई-20 से ज्यादा हो।