10 September 2026

पीईटी 23, 24 और 25 अक्तूबर को होगी


लखनऊ। समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 23 , 24 व 25 अक्तूबर को प्रत्येक दिन दो-दो पालियो में आयोजित की गई है।पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से बुधवार को इस संबंध में सूचना जारी की गई।



पीईटी में अमूमन 25 से 30 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


आयोग ने इसके अलावा कनिष्ठ लिपिक, सहायक स्तर तीन के 5339 पदों के सापेक्ष 5329 अभ्यर्थियों के चयन का अंतिम कटऑफ जारी कर दिया है।इस आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।