27 September 2026

जिले में 28 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश और मौसम को देखते हुए अवकाश घोषित

 

संभल में 28 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश और मौसम को देखते हुए अवकाश घोषित

संभल। जनपद में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अत्यधिक वर्षा, चक्रवाती, तूफान, तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संभल ने बड़ा आदेश जारी किया है। इसके तहत 28 सितंबर 2026, सोमवार को जनपद के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद संभल में मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए समस्त मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, अशासकीय, परिषदीय विद्यालयों सहित सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं 28 सितंबर 2026 को बंद रहेंगी।

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह अवकाश CBSE, ICSE, बेसिक शिक्षा विभाग तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा इसकी सूचना शिक्षकों, अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम सामान्य नहीं होने पर आगे भी निर्देश

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि मौसम की स्थिति सामान्य नहीं होती है अथवा जिला प्रशासन की ओर से कोई अन्य निर्देश जारी किए जाते हैं, तो उनका भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

आदेश: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संभल
अवकाश की तिथि: 28 सितंबर 2026 (सोमवार)
लागू: जनपद संभल के कक्षा नर्सरी से 12 तक के विद्यालय

महत्वपूर्ण: विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।