मिशन कर्मयोगी के तहत खेल आधारित स्पर्धा मॉड्यूल पर कार्यशाला, शिक्षकों को 5 अक्टूबर को लखनऊ बुलाया गया
लखनऊ। मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत खेल विषय पर आधारित स्पर्धा मॉड्यूल के विषयों पर स्क्रिप्ट लेखन के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तर प्रदेश द्वारा कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस संबंध में निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी पत्र के अनुसार कार्यशाला का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 से 9 अक्टूबर 2026 तक लखनऊ के कावेरी सभागार में किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न जिलों से प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को प्रतिभाग करने के लिए नामित किया गया है।
इन जिलों से प्रतिभागियों का चयन
कार्यशाला में निम्न जिलों से नामित प्रतिभागी शामिल होंगे—
- लखनऊ – श्रीमती आराधना राय, प्रवक्ता, शारीरिक शिक्षा
- उन्नाव – डॉ. बृजेश कुमार यादव, प्रवक्ता, शारीरिक शिक्षा
- हरदोई – डॉ. युवराज सिंह, प्रवक्ता, शारीरिक शिक्षा
- मुरादाबाद – श्रीमती गीतांजलि दत्त, स0अ0 (व्यायाम)
- प्रयागराज – श्री अमित कुमार, स0अ0, शारीरिक शिक्षा
- सीतापुर – श्री अनुपम चौधरी, सहायक अध्यापक
- आजमगढ़ – श्री विनय कुमार पाठक, सहायक अध्यापक
5 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे पहुंचना होगा
पत्र में संबंधित संस्थानों/विद्यालयों के नामित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे परिषद कार्यालय, लखनऊ में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।
साथ ही स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी प्रतिभागी अपने साथ लैपटॉप अवश्य लेकर आएं।
आवासीय व्यवस्था भी की जाएगी
निर्देश में बताया गया है कि कार्यशाला में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी की जाएगी। संबंधित अधिकारियों और संस्थानों को नामित प्रतिभागियों को कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए कार्यमुक्त/निर्देशित करने को कहा गया है।
वीडियो शूटिंग के लिए भी निर्देश
पत्र की प्रतिलिपि में राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को संबंधित कर्मचारियों को वीडियो शूटिंग के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।
इस कार्यशाला का उद्देश्य मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत खेल आधारित स्पर्धा मॉड्यूल के लिए आवश्यक विषयों पर स्क्रिप्ट तैयार करना बताया गया है।


