अयोध्या। परीक्षा नियामक प्राधिकरण प्रयागराज की ओर से आयोजित डीएलएड प्रथम सेमेस्टर 2025 फ्रेशर छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं सोमवार से जनपद के 12 केन्द्रों पर शुरू हो गईं। पहले दिन शहर के एमपीएलएल आदर्श इंटर कालेज केन्द्र पर द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। यह छात्र अपने पास गाइड रखकर प्रश्नपत्र हल कर रहा था।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रभारी प्राचार्य बीएसए लाल चंद के हवाले से डायट के परीक्षा पटल प्रभारी अमरीष त्रिपाठी ने बताया कि एमपीएलएल आदर्श इंटर कालेज केन्द्र पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दौरान द्वितीय पाली में कक्ष निरीक्षक द्वारा एक परीक्षार्थी अमित कुमार निवासी मोल्टा बिहार को गाइड से नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
.jpeg)
