मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 3567 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे। माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता (पीजीटी) और सहायक अध्यापक (टीजीटी) के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। चयनित अभ्यर्थियों में 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता (पीजीटी) तथा 2372 सहायक अध्यापक (टीजीटी) शामिल हैं।
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को योग्य शिक्षक और कुशल प्रशासक मिलेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी मौजूद रहेंगी। मिशन रोजगार के तहत सरकारी विभागों में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम शुरू किया जा चुका है।

