खण्ड शिक्षा अधिकारी संडीला, हरदोई की हठधर्मिता ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को मौत के मुंह में ढकेल दिया है।
प्राथमिक विद्यालय टिमरुख, विकास खण्ड संडीला, जनपद हरदोई में कार्यरत इंचार्ज सहायक अध्यापिका शाहीन बानो जो वर्तमान ने सीसीएल अवकाश पर थी तथा विद्यालय का चार्ज विद्यालय में तैनात अन्य सहायक अध्यापिका प्रतिमा के पास था। विद्यालय में गैस लीक की घटना का वीडियो वायरल होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा आज दोपहर 1:30 पर शाहीन बानो को फोन कर बुरी तरह डांटते हुए छुट्टी पर होने के बावजूद तत्काल बीआरसी कार्यालय संडीला आने हेतु आदेशित किया गया। जिससे शाहीन बानो बेहद घबरा गई और अचानक ही बेहोश होकर गिर पड़ी। नज़दीकी अस्पताल ले जाने पर ब्रेन हैमरेज बताया गया तथा अध्यापिका शाहीन बानो की स्थिति में सुधार होने की अब कोई उम्मीद नहीं है।
शाहीन बानो की डायलसिस पिछले पांच वर्षों से चल रही थी। बावजूद इसके खण्ड शिक्षा अधिकारी संडीला बृजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा दबाव बना कर विद्यालय का प्रभार सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त बृजेश कुमार त्रिपाठी व उसके ड्राइवर वीरेंद्र द्वारा विभिन्न माध्यमों से अध्यापिका शाहीन बानो का शोषण किया जाता रहा है ।
परिवार वालों का आरोप है कि बृजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा ड्राइवर वीरेंद्र के माध्यम से अध्यापिका शाहीन बानो से पैसा लेकर उनका CCL अप्रूव किया था।
