24 September 2026

तत्कालीन BSA के खिलाफ लगे आरोपों की जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित

चित्रकूट के तत्कालीन BSA के खिलाफ लगे आरोपों की जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित

चित्रकूट। तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बी.के. शर्मा के विरुद्ध लगाए गए विभिन्न आरोपों की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) चित्रकूट ने जांच समिति गठित की है। इस संबंध में 19 सितंबर 2026 को कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट से पत्र जारी किया गया है।

पत्र के अनुसार, सदर चित्रकूट के विधायक अनिल प्रधान द्वारा तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी.के. शर्मा के विरुद्ध लगाए गए कुछ आरोपों की नियमानुसार प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई थी।

तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित

मामले की जांच के लिए समिति में निम्न अधिकारियों को शामिल किया गया है—

  • अपर उप जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट चित्रकूट

  • वरिष्ठ कोषाधिकारी, चित्रकूट

  • मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट — अधोहस्ताक्षरी/समिति के स्तर पर

पत्र में डायट चित्रकूट के बी.के. शर्मा को निर्देशित किया गया है कि वे 24 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे विकास भवन, चित्रकूट में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट को निर्देश दिया गया है कि जांच समिति द्वारा मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराते हुए जांच कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

नोट: यह खबर उपलब्ध सरकारी पत्र में दर्ज तथ्यों पर आधारित है। पत्र में लगाए गए आरोपों की सत्यता पर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।