लखनऊ। यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्तूबर को हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी और सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें - UPTET 2026: नॉर्मलाइजेशन पर 150 शिक्षकों की याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश
ये भी पढ़ें - Post Office Fraud: डाकघर के 32 खातों से निकाले 14 लाख रुपये, तीन कर्मचारी निलंबित
लखनऊ में रमाबाई रैली स्थल, वाराणसी में स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन, आगरा में नवीन कृषि उत्पादन मंडल समिति, मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर , झांसी में बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में , बरेली के संजय कम्युनिटी हाल में और गोरखपुर की दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी के हाल नंबर एक व दो पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट की मतगणना होगी। गणनास्थल पर कैमरे लगाए गए हैं।
तीन बूथों पर 57.16 प्रतिशत मतदान हुआ
आगरा में विधान परिषद की खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान कराया गया। गड़बड़ियों की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने यहां इन बूथों पर दोबारा वोटिंग कराई। तीनों बूथों पर कुल 57.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। सपा प्रत्याशी ने मतदान के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

