UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 October 2026

फॉर्म-6 में बदलाव नहीं, सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए : चुनाव आयोग



नई दिल्ली,  निर्वाचन आयोग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) से जुड़े सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। साथ ही कहा कि एसआईआर के फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया। नियमानुसार इस पर बदलाव का अधिकार केंद्र सरकार के पास है।


ये भी पढ़ें - Job Fair 2026: UP के इस जनपद में लगेगा रोजगार महाकुंभ, 3000+ पदों पर नौकरी का मौका; ₹25,000 तक सैलरी

ये भी पढ़ें - UP में 3 नए Greenfield Expressways: यूपी में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे, 650 गांवों से गुजरेगा नेटवर्क, इन जिलों को मिलेगा फायदा


एसआईआर से जुड़ी राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 27 अक्तूबर को सुनवाई होगी। आयोग ने शीर्ष अदालत में दाखिल हलफनामे में उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयुक्तों डॉ. एसएस संधू और डॉ. विवेक जोशी की आपत्तियों को दरकिनार कर अकेले फैसला ले रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more