UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 October 2026

भाई की सड़क हादसे में मौत पर बहन को मिलेगी बीमा राशि

  

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत परिवार के मुखिया या कमाने वाले सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसकी अविवाहित बहन को केवल इस आधार पर बीमा राशि देने से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह योजना में बीमित परिवार के सदस्यों की सूची में शामिल नहीं है। 


ये भी पढ़ें - प्रभारी प्रधनाध्यापक एरियर सम्बन्धी नए-पुराने आदेश....

ये भी पढ़ें - UP TGT English: बीए के तीसरे वर्ष में अंग्रेजी साहित्य नहीं पढ़ने वाले B.Ed अभ्यर्थियों की पात्रता पर RTI का जवाब

कोर्ट ने कहा कि मृतक के कानूनी वारिस को बीमा राशि देने का प्रावधान अलग है। कोर्ट ने बीमा कंपनी को याची को पांच लाख रुपये चार सप्ताह के भीतर देने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसादकी खंडपीठ ने यह आदेश बस्ती की विद्याावती की याचिका पर दिया। कोर्ट ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से 16 अप्रैल 2021 को बीमा दावा खारिज करने संबंधी आदेश रद्द कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more