UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 October 2026

सम्बद्ध स्कूल जाएंगी निलंबित प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका


लखनऊ, । निलंबित प्रधानाध्यापिका, सहायक शिक्षिका को मूल स्कूल छोड़ सम्बद्ध स्कूल में ज्वाइन करना होगा। बहाली तक इन स्कूलों के बच्चों को पढ़ाएंगी। बीएसए विपिन कुमार ने सोमवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया। प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षका को सम्बद्ध स्कूल में ज्वाइन करने के निर्देश जारी किये हैं।


ये भी पढ़ें - FD कराने वालों के लिए अच्छी खबर! इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, जानिए क्या होगी नई ब्याज दर

ये भी पढ़ें - UP Teacher Promotion 2026: शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा अपडेट, 3 महीने में प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद

इन्हें मूल स्कूल में नियमित आने और हस्ताक्षर के मामले में मोहनलालगंज बीईओ सुशील कनौजिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय ललूमर के बच्चों का छत साफ करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बीएसए विपिन कुमार ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्वेता त्रिपाठी और सहायक शिक्षिका शगुफ्ता रानी को निलंबित किया था। साथ ही बीएसए ने निलंबन आदेश में श्वेता त्रिपाठी को मोहनलालगंज के प्राइमरी स्कूल रानीखेड़ा देवती और शगुफ्ता रानी को इसी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल से संबद्ध किया था लेकिन ये सम्बद्ध स्कूल न जाकर मूल स्कूल में आ रही थी और नियमित हस्ताक्षर भी कर रही थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more